SDOP परस्ते ने बताया कि 31 जनवरी को शहर की जोशी कॉलोनी स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। चोरों ने वहां से ट्रक की लोहे की डिस्क, जैक, कमानी और बर्तन चुराए थे। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस ने संदेही बंटी (पिता अशोक कनाडे, 23 वर्ष, निवासी संजय नगर, खंडवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।