बेंगाबाद: डोमटोली गांव में तुरी समाज ने रघु बाबा की पूजा का आयोजन किया
मोतीलेदा पंचायत के डोमटोली गांव में मंगलवार को 4 बजे तक तुरी समाज द्वारा धूमधाम से रघु बाबा का पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह पूजा प्रत्येक 5 साल में हम लोग करते हैं और यह पूजा तुरी समाज के लोग ही मनाते हैं।यहां पर जो भी मन्नत मांगी जाती है वह पूरा होता है।