जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 125वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल हरी बाबू का ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बलीपुर पहुँचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पूर्ण सैन्य सम्मान और भारत माता की जय के नारों के बीच शहीद सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान विधायक सर्वेश यादव भी मौजूद थे।