ईसागढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महुअन गांव में पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी
ईसागढ़ क्षेत्र के ग्राम महुअन में रविवार को शाम लगभग 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।