चिलुआताल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी का अपराध किया जाता है।सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के ही करीम नगर की एक तीन मंजिले मकान में छापेमारी कर 5 अभियुक्त और 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इलेक्ट्रिक के कई उपकरण बरामद करने में सफलता पाई है।प्रेसवार्ता कर एसपी नार्थ ने दी जानकारी।