मंडी: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंडी योगराज डोगरा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला, कहा- युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है
Mandi, Mandi | Nov 18, 2025 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंडी योगराज डोगरा ने मंडी जिला मुख्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में प्रदेश के युवा 1 दिसंबर को सूबे की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार के 3 साल का जश्न मनाने का कोई औचित्य नहीं है इसका विरोध किया जाएगा।