गोविंदपुर: एकतारा से शराब मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एकतारा गांव मे थाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जिसे शुक्रवार को दोपहर में न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एकतारा गांव निवासी संजय तुरिया बताया गया है।