बांधवगढ़: कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने उमरिया ज़िले के लोगों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ
नववर्ष के शुभ अवसर पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि वर्ष 2026 उमरिया जिले के विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे। जिले वासियों को दिए शुभकामनाएं