बेगूसराय: फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिशहर स्थान में एक किशोरी ने की आत्महत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिशहर स्थान वार्ड-15 में एक किशोरी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह 08:00 बजे सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के सुरेंद्र शर्मा की लगभग 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी ने पंखे से लटक कर अपनी जान दी.