जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में 6 स्थानों को अधिकृत पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया के रूप में चिन्हित किया है। जिसको लेकर जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे मीडिया से जानकारी दी है। जिला प्रशासन के इस कदम से अब लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा,और बड़े वाहनों के कारण हादसों पर भी अंकुश लगेगा।