शाहपुरा: जनसुनवाई में अधिकारियों पर भड़के विधायक, लंबित मामलों को लेकर जताई नाराजगी
शाहपुरा। नगर पालिका सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज नजर आए। पिछली जनसुनवाई के कई प्रकरणों का निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने सख्त लहजे में फटकार लगाई और जिम्मेदारी तय करने के संकेत दिए।