कटनी नगर: दमोह से कटनी आते समय उत्कल एक्सप्रेस के कोच B पर जीआरपी पुलिस कटनी ने सर्चिंग के दौरान 21 किलो 735 ग्राम चांदी की जप्त।
लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार जीआरपी पुलिस स्टेशनों पर सर्चिंग कर रही है जिस पर दमोह से कटनी आते समय उत्कल एक्सप्रेस पर सर्चिंग के दौरान कोच B में एक युवक से सर्चिंग के दौरान पुलिस को 21 किलो 735 ग्राम चांदी मिली जिसे जप्त कर पुलिस कटनी जीआरपी थाने लेकर आई वर्तमान में 17 लाख 38 हजार रुपए की चांदी बताई जा रही है।