वन क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना दिनांक 04 जुलाई 2025 को रेंज धरियावद के नाका आरामपुरा क्षेत्र में घटित हुई। वन विभाग की टीम उड़न दस्ता प्रतापगढ़ राजकीय वन क्षेत्र से नियमित गश्ती पर थी। इस दौरान नामी जगह काबरा मंगरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर को वन क्षेत्र से बजरी भरकर आते देखा गया।