हिलसा: ककड़ियां पुल के पास दो बाइक की हुई आपस में टक्कर, बाइक पर सवार पिता पुत्र हुए जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jun 11, 2024 हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग के काकड़िया पुल के पास मंगलवार को दो बाइक की आपस में टक्कर हो गया इस दौरान एक बाइक पर सवार पिता पुत्र जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी पिता पुत्र की पहचान पटना जिला के बिहटा प्रखंड के तारा नगर निवासी 50 वर्षीय कामाख्या कुमार एवं कामाख्या कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार हैं।