हिलसा: हिलसा के राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन
Hilsa, Nalanda | Jun 11, 2024 मंगलवार को युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष भीम यादव के नेतृत्व में हिलसा के राजद कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपनी राजनीति जीवन पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव से शुरू किये थे।