गुरुवार को 3:00 बजे मवाना के तेली वाला कुआं पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा इस दौरान स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा खड़ा करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने से साफ-साफ इनकार कर दिया। हंगामा के दौरान लोगों का कहना था कि वह स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।