महिला थाना की पुलिस ने रविवार दिन के 10:00 बजे जानकारी दिया कि आरती कुमारी नामक महिला द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मधुबनी महिला थाना में 14.1.2026 को एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि, पति रवि प्रकाश, ससुर संतोष साह,देवर मोहन साह एवं सास सविता देवी लगातार दहेज प्रताड़ना को लेकर मारपीट करते हैं। मधुबनी महिला थाना पुलिस जांच कर रही है।