अशोकनगर की जेबीएस कॉलोनी में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 20 वर्षीय युवक मोनू केवट की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। मृतक की पहचान हिरियन के पटरा निवासी मोनू केवट पुत्र रामभरोसा के रूप में हुई है। मोनू विदिशा रोड स्थित पुराने एसपी ऑफिस के पीछे चल रहे क्रिकेट मैच को देखकर अपने घर लौट रहा था।