जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही उजागर, गर्भ में पल रहे बच्चे को बताया मृत, निजी अस्पताल में बच्चे का जन्म
सतना जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्य गुजारी को लेकर सुर्खियों में ताजा मामला गर्भवती महिला के बच्चे को गर्भ में ही मृत बताकर आवर्शन की सलाह का है,पीड़ित गर्भवती महिला अमरपाटन के चकरा निवासी दुर्गा द्विवेदी बताई जा रही है,दुर्गा के पति राहुल द्विवेदी ने बताया कि पत्नी की डिलेवरी का समय नजदीक होने के चलते वह पत्नी को लेकर सतना जिला अस्पताल आया था।