कोटवा: आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर कोटवा में 99 गांवों में एक माह तक सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा
आरएसएस के सौ वर्ष पूरा होने पर कोटवा में एक माह तक 99 गांवों में सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड सम्पर्क प्रमुख राजेश कुमार ने 4 बजे बताया कि यह अभियान 22 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान घर घर घूम कर संघ के सौ वर्ष की यात्रा,उपलब्धि व सामाजिक कार्यो का विस्तृत जानकारी दिया जाएगा। प्रत्येक घरों में भारत माता की तस्वीर व स्टीकर लगाने का आग्रह किया।