गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील मुख्यालय पर बुधवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब दर्जनों युवाओं ने किसान नेता भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन उस कथित वीडियो बयान के खिलाफ था, जिसमें मौलाना अब्दुल्लाह सलीम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।