गोरखपुर: शहीद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर की शेरनी मरयम की हुई मौत, चिड़ियाघर में दुख की लहर
अशफ़ाकउल्ला खां प्राणी उद्यान केंद्र गोरखपुर चिड़ियाघर की शेरनी मरियम का स्वास्थ्य खराब होने के वावजूद औसत जीवन पूर्ण करते हुए 18, वर्ष से अधिक आयु में दम तोड़ दिया। DFO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मरियम को इटावा सफारी से 2021 में गोरखपुर शाहिद अशफ़ाकउल्ला खान चिड़ियाघर में लाया गया था। 2023 में उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।