मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुबह सोरिद स्थित अटल आवास में का सीढ़ी भरभरा कर गिर गया। जिसमें रुचि सेन और उसकी 3 साल की बच्ची दब गई। दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मां बेटी का इलाज जारी है। वही इस घटना से अटल आवास निवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।