हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में तेज हवाओं से फसल कटाई प्रभावित, बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान संभव
जिले में रबी फसलों की कटाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को चल रही तेज हवाओं ने खेतों में चल रहे कटाई कार्यों को प्रभावित किया है जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है, इसलिए दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि अभी तक बारिश नहीं होने से किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है।