जशपुर: कुनकुरी में बंद कमरे से मिली बुज़ुर्ग महिला की सड़ी-गली लाश, बेटे ने 20 दिन तक मां की मौत छिपाई, इलाके में मची सनसनी
कुनकुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान के बंद कमरे से 65 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की सड़ी-गली लाश बरामद की गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला कुनकुरी के रेमते रोड स्थित मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर के घर का है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में किराए पर रह रही महिला के कमरे से जब कई दिनों से तेज दुर्गंध आने लगी