जशपुर: एनएच-43 पर भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर हुई मौत
जशपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार गांव के पास बीती रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो भारी मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक केबिन में बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस