बीसलपुर: बैंक का लोन चुकाने के विवाद को लेकर तीन भाइयों ने अपने छोटे भाई व भतीजे को किया घायल बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा बैंक से लिया हुआ लोन चुकाने को भाई द्वारा अपने अन्य भाइयों से कहने पर उन्होंने उसके घर में घुसकर डंडों व धारदार हथियारों से प्रहार कर भाई तथा भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना का मुकदमा भाई ने अपने तीन भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज कराया है