गड़हनी प्रखंड के बगवां गांव में किसान फॉर्मर आईडी व ई केवाईसी करने के लिये शिविर लगाया गया था। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया। ये अभियान फेज 2 के तहत किया जा रहा है। बता दे कि गड़हनी अंचल में 5 हजार से ज्यादा किसान के नाम पर जमीन है जिसमें करीब 50 प्रतिशत किसानों का ई केवाईसी व फॉर्मर आईडी बना दिया गया है