काको: उच्च विद्यालय काको मैदान परिसर में संध्या चौपाल का किया गया अयोजन, डीएम एसपी सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
Kako, Jehanabad | May 21, 2024 लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से घोषी विधानसभा क्षेत्र के काको प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय, काको मैदान परिसर पर संध्या चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर डीएम,एसपी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।