गुरुवार दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत उदयपुरिया में एक विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरपंच, उपसरपंच एवं पंचायत सदस्यों द्वारा बीएलओ को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के सुधार कार्य तथा ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर यह सम्मान प्रदान किया गया।