मिलक: पटवाई चौराहे के पास 11000 की बिजली लाइन में उठी चिंगारी से सूखे पेड़ में लगी भीषण आग
Milak, Rampur | Jun 15, 2025 पटवाई चौराहे के पास 11000 की विद्युत लाइन में उठी चिंगारी से सूखा पेड़ जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल की टीम को सूचना दी घटना रविवार की रात्रि 8:30 की है घटना की जानकारी पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया उसके बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे जहां उन्होंने विद्युत लाइन को ठीक करके विद्युत सप्लाई को शुरू कर दिया है।