गोंडा: भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा
Gonda, Gonda | Mar 18, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने आदर्श आचार संहिता का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु नियुक्त किए गए, जिले के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया है,कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेश से निर्देशों का अक्षरश: कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें।किसी भी स्तर पर शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।