गभाना: गभाना में चल रही श्रीराम कथा की अमृतवर्षा में शिव विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु झूम उठे
कस्बा गभाना में श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने चल रही श्रीराम कथा अमृतवर्षा के तीसरे दिन शिव विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाया गया। बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चली कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। जैसे ही शिव बारात और विवाह प्रसंग का चित्रण हुआ, श्रद्धालु झूम उठे