थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्कर पप्पू साहनी को नयागांव की तरफ से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 14.180 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसके अनुमानित कीमत 160000 रुपए है। इस संबंध में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ।