टिकारी: टिकारी के सभी प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन के बाद परीक्षा परिणाम घोषणा हेतु शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी हुई
Tikari, Gaya | Mar 30, 2026 टिकारी प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालय में सोमवार दोपहर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। वार्षिक मूल्यांकन के परिणाम घोषणा हेतु आहूत बैठक में छात्रों के अभिभावक ने शिक्षकों के साथ परिचर्चा की। बैठक की थीम प्रवेश से प्रगति तक रही। जिसमें शिक्षक अभिभावक के भूमिका से छात्रों की प्रगति सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक की मॉनिटरिंग अधिकारी ने की।