बहराइच: कोदही इलाके में बाजार से घर जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदही के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाजार से घर जा रहे पैदल बुजुर्ग को बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बुजुर्ग घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पीएम कराया जा रहा।