मधुबनी नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार संध्या 4:00 बजे जानकारी दिया कि खनन विभाग द्वारा 13 नं. गुमटी समीप से अवैध बालू लदा दो ट्रक को जब्त किया है। वहीं चालक और खलासी मौके से फरार हो गए हैं। वहीं जब्त दोनों ट्रक को नगर थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।