घोसी: खपुरा मोड़ पर एक झोलाछाप चिकित्सक से ऑपरेशन करवाने पर होमगार्ड की हुई मौत, परिजनों में मचा हाहाकार
खपुरा मोड़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में झोलाछाप चिकित्सक के लापरवाही से बवासीर का ऑपरेशन करने आए एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रोल होकर बुरा हाल है। मरीज की मौत के बाद झोलाछाप चिकित्सक अपने नर्सिंग होम को बंद कर फरार हो गया