खंडवा नगर: अंजन गांव घटा खेड़ी में डीजे वाहन की टक्कर से हादसा, एक की मौत, पांच घायल
पंधाना तहसील के घाटा खेड़ी गांव में डीजे गाड़ी का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। गाड़ी ग्रामीणों के बीच घुस गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए और रामदेव नामक ग्रामीण की खंडवा जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है चालक शराब के नशे में था। ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।