खंडवा नगर: खंडवा: माता रानी विसर्जन जुलूस में डीजे की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
खंडवा जिले में माता रानी के विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अंजन गांव से आए श्रद्धालु माता रानी का विसर्जन करने के लिए डीजे के आगे-आगे झूमते और नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच अचानक डीजे वाहन का ब्रेक फेल हो गया और सीधे श्रद्धालुओं में जा घुसा। घटना इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे के लगभग प्राप्त हुई ।