सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल रोड पर गांव पुरा के पास रविवार दोपहर दो बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घर लौट रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन राजपूत पुत्र कप्तान सिंह, निवासी ग्राम पुरा, थाना सिरसागंज के रूप में हुई।