बाराकोट: विकास खंड बाराकोट के रैघाव में ग्राम सभा में एडी देवता का जागर आठवें दिन भी जारी रहा
शुक्रवार को दोपहर दो बजे बाराकोट के रैघांव में आयोजित जागर में पूजा अर्चना पुरोहित राजेन्द्र बगौली ने संपंन्न कराई। जागर के दौरान महिलाओं ने देव आधारित झोड़ा गायन किया, जबकि देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रसिद्ध जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी तथा दीवान सिंह अधिकारी ने जागर का गायन किया