फतेहपुर: कल्यानपुर के रेलवे लाइन में ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की हुई मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
कल्यानपुर और मलवा थाना क्षेत्र के बीच नई रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर लगभग 32 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।