मेरठ: इंचौली में रात में पकड़ी गईं राशन लदी गाड़ियां, सुबह होते ही छोड़ी गईं, मेरठ में आपूर्ति विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में सरकारी राशन की कथित अवैध सप्लाई का मामला सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार रात आपूर्ति विभाग की टीम ने तीन ट्रकों को पकड़ा, जिनमें बड़ी मात्रा में सरकारी चावल लदा हुआ था। सूचना मिली थी कि यह राशन गलत तरीके से बिजनौर की एक फैक्ट्री में भेजा जा रहा है।