परिहार: परिहार विधायक पहुंची गांव, लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया
पिपरा पंचायत के बिशनपुर गांव में शुक्रवार को परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सड़क जर्जर होने, बिजली की अनियमित आपूर्ति, नाली-नाला की सफाई तथा शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।