परिहार से बथनाहा जा रहा स्कूल वाहन मानिकपुर मुसहरनिया में गड्ढे में पलट गया। हादसे में कई बच्चों को हल्की चोटें आईं। ग्रामीणों ने कहा कि सीट से अधिक बच्चों को बैठाना और चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण है। लोगों ने परिवहन विभाग की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताई।