बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर मे आज बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बता दे कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत में चल रहे हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के तहत बबेरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, प्रताप बस्ती में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।