सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार वृद्ध की दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव मोड़ के पास हुई थी।जानकारी के मुताबिक सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी विजय सिंह यादव किसान थे। उनके पुत्र बृजेंद्र ने बताया कि गुरुवार शाम पिता विजय सिंह बाइक से सांडी बाजार सब्जी लेने गए थे।