SPS महिला कॉलेज के व्याख्याताओं और कॉलेज कर्मियो ने शनिवार की शाम 4:00बजे तक कॉलेज परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। धरने पर बैठे कर्मियो ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले को लागू करने की मांग की। धरना का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्या डॉ सुचिता उपाध्याय और व्याख्याता संघ की अध्यक्षा प्रोफेसर बबिता सिंह ने किया।