रेवाड़ी जिले में एक महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना मोहल्ला अर्जुन नगर में हुई, जहां परिवार के साथ मारपीट व महिला पर घर के बाहर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।